नौगढ़: जयमोहनी रेंज वन विभाग के सम्मान समारोह में अमित कुमार श्रीवास्तव को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला मेडल
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में आयोजित वन विभाग के सम्मान समारोह में जयमोहनी रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव को वानिकी, वृक्षारोपण, पौधशाला प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर वन कर्मियों ने जयमोहिनी कार्यालय में रविवार शाम 04 बजे को खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी