पुनपुन: पुनपुन में बाइक-कार की टक्कर के बाद बवाल, पुलिस पर हमला; दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी जख्मी, 3 भाई गिरफ्तार
Punpun, Patna | Oct 20, 2026 पुनपुन (पटना)। पुनपुन के पिपरा थाना क्षेत्र में एनएच-131जी पर कल्याणपुर गांव के समीप सोमवार की रात बाइक और चारपहिया वाहन की टक्कर के बाद जमकर बवाल हुआ। वाहन में खरोंच आने से नाराज तीन युवकों ने बाइक सवार की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस के साथ भी मारपीट और धक्का-मुक्की की गई। इस घटना में दो दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की सूचना