बरहेट: फूलभंगा पंचायत में बीडीओ ने किया क्षेत्र भ्रमण, आवास योजना की जमीनी हकीकत का लिया जायजा
गुरुवार को बीडीओ अंशु कुमार पांडे ने फूलभंगा पंचायत में संचालित विभिन्न आवास योजना की प्रगति समीक्षा स्थल पर पहुंचकर किया।इस दौरान बीडीओ श्री पांडे कई लाभुकों के घर भी पहुंचे जहां आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए लाभुकों से कार्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लाभुकों समेत मौके पर मौजूद आवास योजना के प्रभारी एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।