🔴 जन हुंकार न्यूज़ | हारदोई
पत्नी की हत्या के आरोपी पति को कासिमपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
हारदोई के थाना कासिमपुर क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को ग्राम गौरियामपुर निवासी कुंजबिहारी ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी पत्नी मोनी के सिर पर सिलबट्टे से हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार को कासिमपुर पुलिस ने आरोपी कुंजबिहारी पुत्र सोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सिलबट्टा भी बरामद किया है।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जन हुंकार न्यूज़ की अपील: घरेलू विवादों का समाधान संवाद और कानून के दायरे में करें। हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।
#HardoiNews #JanHunkarNews #CrimeNews #HardoiPolice #BreakingNews
Bilgram, Hardoi | Jul 20, 2026