छठ महापर्व: अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया पहला अर्घ्य, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
#ChhathPuja2026 #ChhathMahaparv #SandhyaArghya #bokaro #BokaroNews #ChhathGhat #SuryaUpasana #LokAstha #JharkhandNews #CurrentBokaro #CurrentBokaroNews
Bokaro: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज रविवार को तीसरा दिन है। इस अवसर पर बोकारो के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। व्रतियों ने डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
##छठ घाटों पर उमड़ी भीड़
शाम होते ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। व्रती पारंपरिक छठ गीतों के बीच सूप और दउरा में फल, ठेकुआ सहित पूजन सामग्री सजाकर जल में खड़े हुए और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
##कल उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य
चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार सुबह व्रती उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण होगा और महापर्व का समापन हो जाएगा।
Chas, Bokaro | Nov 15, 2026