डुमरी: बाबा टांगीनाथ धाम की बदली तस्वीर, श्रद्धालुओं को मिल रहीं बेहतर सुविधाएं
Dumri, Gumla | Aug 14, 2026 डुमरी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा टांगीनाथ धाम की तस्वीर अब बदलती नजर आ रही है। धाम परिसर में लगातार विकास और सौंदर्यीकरण के काम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीढ़ियों पर शेड बनाए गए हैं, जिससे धूप और बारिश में राहत मिलेगी। मंदिर को भी आकर्षक रूप दिया गया है। इसके अलावा नए दुर्गा मंदिर का निर्माण जारी है। परिसर में पेयजल, बैठने की जगह, शौचालय