सिकंदराराऊ: सिकंद्राराऊ में साइबर क्राइम पुलिस टीम ने UPI के माध्यम से गलत खाते में गई धनराशि को वापस कराया
कमलेश कुमार पुत्र बंगाली सिंह निवासी महमदपुरा थाना सिकन्दराराऊ द्वारा थाना सिकंद्राराऊ पर शिकायत दर्ज कराई गयी थी कि उसके खाते से UPI के माध्यम से गलत नम्बर पर 23,000/- रुपये चले गये है। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में सिकंद्राराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की 23,000/- रूपए की धनराशि वापस कराई है।