काको: इब्राहिमपुर में भवन निर्माण में काम के दौरान छज्जा गिरने से मजदूर घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Kako, Jehanabad | Jul 12, 2026 जहानाबाद जिले के काको प्रखंड के अमथुआ निवासी मजदूर मुख्तार आलम इब्राहिमपुर में निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान छज्जा अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वह उसके नीचे दबकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।