आबू रोड: आबूरोड में जर्जर सड़क से आक्रोश, टैक्सी पलटने के बाद ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी
आबूरोड के भाखर क्षेत्र में जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। 2006-07 में बनी सड़क की मरम्मत न होने से जगह-जगह दो-दो फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। बुधवार को बोसा गांव में खराब सड़क के कारण एक टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई।