उदवंत नगर: उदवंतनगर थाना में सेवानिवृत्त दो चौकीदारों को दी गई विदाई, थानाध्यक्ष ने किया फूल माला और अंगवस्त्र से सम्मानित
उदवंतनगर थाना में पदस्थापित चौकीदार जितेंद्र सिंह एवं श्री बल राय रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर थाना परिवार की ओर से दोनों को भावभीनी विदाई दी गई।थाना परिसर में आयोजित समारोह के दौरान थाना अध्यक्ष जयंत प्रकाश ने फूल माला और अंग वस्त्र पहनाकर दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया। इस भावुक क्षण में जितेंद्र सिंह और बल राय की आंखें नम हो गईं।