हिसुआ: हिसुआ में झोलाछाप डॉक्टर की कथित लापरवाही से युवक की मौत, शराब छुड़ाने के इलाज के लिए कराया गया था भर्ती
Hisua, Nawada | Aug 22, 2026 हिसुआ में शराब की लत छुड़ाने के लिए क्लिनिक में भर्ती 18 वर्षीय प्रिंस कुमार की कथित इलाज में लापरवाही से मौत हो गई। मृतक दिनेश पांडेय का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, दलाल के माध्यम से उन्हें कथित डॉक्टर नौशाद आलम की क्लिनिक की जानकारी मिली थी। इलाज के लिए 50 हजार रुपये मांगे गए, जिसमें 40 हजार रुपये अग्रिम दिए गए थे।