रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज में इलाज के दौरान दो साल के मासूम की मौत, पुलिस मौके पर पहुंची
रॉबर्ट्सगंज स्थित नेशनल अस्पताल में इलाज के दौरान दो साल के मासूम की मौत का मामला सामने आया है। चुर्क वार्ड नंबर एक निवासी सुरेंद्र कुमार अपनी दो साल की बेटी शगुन को मौसमी बुखार के इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे,परिजनों का आरोप है कि बीती देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच अस्पताल में एक कथित अनट्रेंड स्वास्थ्यकर्मी ने मासूम को इंजेक्शन लगाया था।