करगहर: मोहर्रम पर्व को लेकर करगहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर करगहर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। बैठक में अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से मोहर्रम के दौरान आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।