बड़ौत: किसान सेवा सहकारी समिति दाहा का बंटवारा कर बनाई गई निरपुड़ा और मुजफ्फरपुर कनवाड़ा 2 नई सहकारी समितियां
Baraut, Bagpat | Apr 21, 2025 किसान सेवा सहकारी समिति दाहा का बंटवारा कर निरपुड़ा न्याय पंचायत की भड़ल गांव में खुली नई बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर अंतरिम कमेटी का गठन किया गया। जिसमें जितेंद्र राणा को सभापति व राममेहर को उपसभापति चुना गया। किसान सेवा सहकारी समिति दाहा का बंटवारा कर उससे निरपुड़ा व मुजफ्फरपुर कनवाड़ा दो नई सहकारी समिति बनाई गई हैं।