परिहार: उसरैना गांव में नवविवाहिता प्रीति की संदिग्ध मौत, शादी के छह महीने में थम गई जिंदगी
बेला थाना क्षेत्र के उसरैना गांव में रविवार को महज छह महीने पहले ब्याही 20 वर्षीय प्रीति कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गयी। प्रीति नवीन पाल की पत्नी थी। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेजा गया। प्रीत