मेहदावल तहसील क्षेत्र के मेहदावल में स्थित डाक बंगले पर संत कबीर नगर के सांसद प्रवीण निषाद ने गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे ग्रामीणों की समस्या को सुना है। इस मौके पर मेहदावल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे, वहीं सांसद ने संबंधित अधिकारियों को फोनिक वार्ता करते हुए मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया है।