मेहदावल थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांव से मारपीट करने के मामले में बुधवार को मेहदावल पुलिस ने शाम करीब 7:00 बजे 6 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए मजिस्ट्रेट न्यायालय के लिए रवाना किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गिरफ्तारी की गई है।