मेहदावल थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गुरुवार की देर शाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गिरफ़्तार तीनों अभियुक्तों को मजिस्ट्रेट न्यायालय मेहदावल तहसील के लिए रवाना किया गया है।