मेहदावल: मेहदावल में स्थित जनता वैदिक महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण का हुआ कार्यक्रम, सांसद रहे मुख्य अतिथि
मेहदावल तहसील क्षेत्र के मेहदावल में स्थित जनता वैदिक महाविद्यालय में गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे स्मार्टफोन वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण निषाद, विशिष्ट अतिथि विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी रहे। सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कौशल विकास मिशन के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया है।