जर्जर सड़क और जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन
एक सप्ताह में समाधान न होने पर आत्मदाह की चेतावनी
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : गाजीपुर-आजमगढ़ सीमा पर बसे तहसील क्षेत्र के जसड़ा सचुई गांव में नाले-नालियों और सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क करीब 15 से 20 गांवों को जोड़ती है, लेकिन लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
Muhammadabad Gohna, Mau | Sep 7, 2026