भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरिजीत सिंह का कैलेंडर तिराहा पर हुआ भव्य स्वागत
मुहम्मदाबाद गोहना में भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अरिजीत सिंह के मऊ जनपद में प्रथम आगमन पर सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना के कैलेंडर तिराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। छोटू प्रसाद एवं भाजपा की पूर्व प्रत्याशी पूनम सरोज के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
अरिजीत सिंह के कैलेंडर तिराहा पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारेबाजी करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। अरिजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है,उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।