सिमडेगा: मुंबई से गिरफ्तार हुआ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सिमडेगा के डीएसपी ने गुरुवार 2 को बताया कि महिला थाना में दर्ज शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी अनीश एक्का को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। तकनीकी सूचना के आधार पर विशेष पुलिस टीम ने हिरानंदानी अस्पताल के पास छापेमारी कर उसे पकड़ा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।