धौलपुर: नवाब बसई के पास तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार पति-पत्नी हुए गंभीर रूप से घायल
नवाब बसई के पास तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है।