धौलपुर: जिला कार्यालय पर लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक
धौलपुर। भारतीय जनता पार्टी धौलपुर के जिला कार्यालय पर लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान लाभार्थी अभियान के प्रदेश सह संयोजक भजनलाल, जिलाध्यक्ष सतेंद्र पाराशर, अभियान के लोकसभा संयोजक अनिल गोयल, सह संयोजक सतेंद्र चौधरी , लोकसभा संयोजक चुनाव शिवकुमार सैनी, डॉ शिवचरण कुशवाहा आदि मंचासीन रहे।