धौलपुर: बोथपुरा मै राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर विधायक रोहित बौहरा ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
धौलपुर। आगामी 25 फरवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा धौलपुर आएगी। जिसकी तैयारियों को लेकर राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अलग अलग स्थानों पर बैठक ली। विधायक रोहित बोहरा ने धौलपुर स्तिथ प्रताप कोल्ड स्टोरेज, मनियां कस्बे में और बोथपुरा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।