धौलपुर: जिला कलेक्ट व जिला परिषद कार्यालय पर ग्राम विकास अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
धौलपुर। नव चयनित ग्राम विकास अधिकारी स्वर्गीय ललित कुमार बेनीवाल को मानसिक प्रताड़ना देकर आत्महत्या के लिए विवश करने वाले दोषी जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों तथा अधिकारियों के विरुद्ध प्रशासनिक एवं कानूनी कार्यवाही करवाने को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों ने सीएम के नाम धौलपुर जिला कलेक्टर व जिला परिषद सीईओ को ज्ञापन सौंपा है।