मंडला: मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में व्यापारी, कृषि उपज मंडी में बंद रखी दुकाने, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Mandla, Mandla | Jun 23, 2026 प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में मंडी शुल्क में की गई वृद्धि के विरोध में अनाज, दलहन एवं तिलहन व्यापारियों ने मंगलवार को दुकाने बंद रखी। शाम 4 बजे भी कृषि उपज मंडी में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। ज्ञापन अनाज दलहन एवं तिलहन व्यापारी संघ की ओर से सौंपा गया। मंडी शुल्क में बढ़ोतरी से व्यापारिक गतिविधि प्रभावित होगी।