घाघरा: बदरी पंचायत सचिवालय में एसआईआर को लेकर दावा-आपत्ति पर जनसुनवाई हुई
Ghaghra, Gumla | Sep 1, 2026 बदरी पंचायत सचिवालय में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में दावा और आपत्ति को लेकर जनसुनवाई आयोजित की गई। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया। बड़ी संख्या में पहुंचे मतदाताओं ने नाम जोड़ने, नाम में सुधार, विलोपन और अन्य त्रुटियों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।