कटकमदाग: कुसुम्भा पंचायत के मुखिया कल्लू राम ने अपने समर्थकों के साथ किया राजरप्पा मंदिर का दर्शन
कुसुम्बा पंचायत के मुखिया कल्लू राम ने सोमवार एग्यारह बजे अपने समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ राजरप्पा मंदिर का दर्शन पुजन किया। इस अवसर पर सभी समर्थकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई तथा सभी कार्यकर्ताओं के लिए राजरप्पा मंदिर के समीप सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।