गौतम बुद्ध नगर: ईकोटेक-1 क्षेत्र से आबकारी विभाग ने एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
गौतम बुद्ध नगर के आबकारी विभाग ने रविवार को अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की गई है जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।