गौतम बुद्ध नगर: सेक्टर 63 थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक तस्कर को किया गिरफ्तार, अवैध शराब हुई बरामद
27 जनवरी सोमवार को सेक्टर 63 थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कब्जे से 110 अवैध शराब के पव्वे बरामद किए है। सेक्टर 63 थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस लगातार शराब की तस्करी करने वालों पर एक्शन ले रही है एक शराब तस्कर को सेक्टर 63 से गिरफ्तार किया गया है।