MAU BREAKING NEWS
मऊ नगर पालिका में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश का तबादला!
मऊ से रामपुर पहुंचे सत्य प्रकाश, अब द्वारिका नाथ संभालेंगे जिम्मेदारी।
नगर पालिका परिषद मऊ में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश का स्थानांतरण नगर पालिका परिषद रामपुर (जनपद रामपुर) के लिए कर दिया गया है। वहीं, उनके स्थान पर द्वारिका नाथ नगर पालिका परिषद रामपुर से मऊ आ रहे हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि नए सफाई एवं खाद्य निरीक्षक द्वारिका नाथ के आने के बाद नगर की सफाई व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा से जुड़े कार्यों को किस तरह गति मिलती है।
मऊ नगर पालिका में बदलाव की नई पारी शुरू!
#MauBreaking #MauNews #नगरपालिका_मऊ #TransferNews #Mau