ठाकुरगंगटी: गोड्डा के जिला शिक्षा अधीक्षक ने UMS महुआरा के दो सहायक अध्यापकों का एक साथ अन्य विद्यालय में किया प्रतिनियोजन
जिला शिक्षा अधीक्षक गोड्डा सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गोड्डा द्वारा पूछे गए दो दो स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआरा के दो सहायक अध्यापक का एक साथ अन्य विद्यालय में प्रतिनियोजन कर अन्य दो सहायक शिक्षक को दो दिनों के अंदर UMS महुआरा में योगदान का आदेश दिया गया