देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा- मलिन बस्तियों को हटाने की आड़ में गरीबों पर अत्याचार कर रही है प्रदेश सरकार
मलिन बस्तियों पर बुलडोजर चलाने का कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मलिन बस्तियों पर चलाये जा रहे बुलडोजर पर सवाल उठाए हैं, उनका कहना है कि सरकार को बस्तियों उजाड़ने से पहले बस्तीवासियों का पुनर्वास करना चाहिए था।माहरा का कहना है कि सरकार बस्तियों को हटाने की आड़ में गरीबों पर अत्याचार कर रही है।