जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर श्री कांतेश कुमार मिश्र के निदेश पर दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद हैं तथा भीड़-प्रबंधन, यातायात संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित कर रहे हैं। सभी अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन के मानकों का विनम्रतापूर्वक परन्तु दृढ़ता के साथ अनुपालन सुनिश्चित करने तथा अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक स्वयं लगातार निरीक्षण कर रहे हैं तथा व्यवस्थाओं का अनुश्रवण कर रहे हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की संदेहास्पद सूचना या आपातकालीन स्थिति के बारे में डायल 112, जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (0621-2212007; +91 85440 10249), राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार, पटना के हेल्पलाइन नंबर (0612-2294204/205) या आपातकालीन सहायता नंबर 1070 पर सूचना दे सकते हैं।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
मुजफ्फरपुर पुलिस