कोंडागांव: आलबेड़ा पारा में शिक्षक दंपत्ति के घर में लगी आग, स्कूटर-बाइक जलकर खाक, पड़ोसियों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी
जिला मुख्यालय कोंडागांव अंतर्गत आलबेड़ा पारा में गुरुवार शाम लगभग 7 बजे एक मकान में अचानक आग लग गई। इस हादसे में घर के बरामदे में खड़ी स्कूटर और बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई, वहीं बाहर रखी कई अन्य वस्तुएं भी आग की चपेट में आ गईं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय मकान मालिक अजय मरकाम (व्याख्याता शिक्षक, लंजोड़ा) उनकी पत्नी उर्वशी मरकाम...