नावकोठी: नावकोठी के विभिन्न पंचायतों में रबी फसलों के लिए किसान चौपाल लगाए जाएंगे: बीएओ
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में रबी किसान चौपाल के आयोजन को लेकर तिथि निर्धारित किया गया है। बीएओ रोशन कुमार ने बताया कि 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक रबी किसान चौपाल आयोजित होंगे। 9 दिसंबर को समसा विष्णुपुर, 11 को हसनपुर बागर रजाकपुर,13 को डफरपुर नावकोठी, 14 को पहसारा पश्चिम पहसारा पूर्वी और 15 को महेशवारा में चौपाल का आयोजन होगा।