नावकोठी: अकहा ररिऔना में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला आयोजित, उत्कृष्ट टीएलएम बनाने वाले प्रतिभागी सम्मानित
संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का सोमवार को आयोजन किया गया।अकहा ररिऔना में आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न विद्यालय के प्रतिभागी शामिल हुए। इसका उद्घाटन संकुल समन्वय रमण झा, संचालक सरोज कुमार महतो ने किया। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक प्रदर्शन की प्रस्तुति की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शनी लगाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं का प्रखंड स्तरीय मेला के लिए चयन किया गया।