बख्शी का तालाब: जुआ खेलने से इनकार करने पर युवक को पीटा, दो नामजद समेत तीन पर दर्ज हुआ केस
सैरपुर थाना क्षेत्र के दुग्वर गांव में जुआ खेलने से मना करने पर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित शिवम पुत्र नंदलाल की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 9 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे वह चौराहे पर गया था। तभी ट्रैक्टर से पहुंचे रामकुमार के बेटे धानू, बादल और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे जुआ खेलने चलने को