जैसीनगर: जेवर चमकाने के नाम पर ठगी का प्रयास, ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर जैसीनगर पुलिस को सौंपा
गुरुवार को जैसीनगर क्षेत्र में सोने-चांदी के जेवर चमकाने के बहाने ठगी करने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले की शिकायत स्थानीय निवासी कामता पटेल ने थाने में दर्ज कराई है। कामता पटेल के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे दो अज्ञात युवक उनके घर पहुंचे और उनकी पत्नी साविता पटेल को बर्तन व जेवर चमकाने का लालच दिया।