राजनगर: बमीठा के चंदनगर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत; 4 गायों के शिकार का दावा, वन विभाग तलाश में
बमीठा। थाना क्षेत्र के चंदनगर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे स्वर्गेश्वर धाम के पास तेंदुआ दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तेंदुए को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग की टीम को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी।ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुए की मौजूदगी देखी