हरिद्वार: धनपुरा में स्कूल प्रबंधन पर दबाव बनाने के लिए बच्चों के अपहरण की झूठी साजिश का पथरी पुलिस ने किया पर्दाफाश
फीस माफ कराने के लिए स्कूल प्रबंधन पर दबाव बनाने के चक्कर में पथरी के धनपुरा में एक बाप ने ही अपने दो बच्चों की अपहरण की साजिश रच दी और उन्हें चुपके से बुआ के घर भेज दिया। पथरी पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पिता और हार्डवेयर कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बुआ के घर से मिले बच्चों ने पूरी कहानी पुलिस को बता दी।