मैण भरोला पंचायत में 94 वर्षीय बुर्जुग चमारू राम ने फहराया तिरंगा
ग्राम पंचायत मैण भरोला में स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार खास अंदाज में मनाया गया। पंचायत के परिवार रजिस्टर में दर्ज सबसे बुजुर्ग सदस्य 94 वर्षीय चमारू राम ने पंचायत परिसर में तिरंगा फहराकर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर पंचायतवासियों ने मुख्यातिथि चमारू राम का हार पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, पंचायत प्रधान संजय जम्वाल ने उन्हें नेहरू टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को नमन किया। 94 वर्ष की उम्र में पंचायत के सबसे बुजुर्ग सदस्य द्वारा तिरंगा फहराया जाना समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान पंचायतवासियों और बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
समारोह को संबोधित करते हुए पंचायत प्रधान संजय जम्वाल ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद मिली है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवा पीढ़ी से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
प्रधान संजय जम्वाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का दिन भी है। उन्होंने पंचायत के विकास में सभी पंचायतवासियों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए मिलजुलकर पंचायत को आगे बढ़ाने की बात कही। इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान संजय कुमार, सभी वार्ड सदस्य, बड़ी संख्या में पंचायतवासी और बच्चे मौजूद रहे।
#nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #IndependenceDay #BJP4IND #Congress Vikramaditya Singh Prakash Rana MLA Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Punjab Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal
Mandi, Mandi | Aug 16, 2026