आत्मा गवर्निंग बोर्ड एवं जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
डिंडौरी कलेक्टर सभागार में कलेक्टर महोदया की अध्यक्षता में आत्मा गवर्निंग बोर्ड एवं नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (NMNF) अंतर्गत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रभावी क्रियान्वयन एवं कृषक हितों से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में आत्मा परियोजना अंतर्गत विभिन्न विभागों को प्रदाय लक्ष्यों, विभागीय उपलब्धियों, फार्म स्कूलों के संचालन एवं नवाचार गतिविधियों की प्रगति का परीक्षण किया गया। कलेक्टर महोदया ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान किसानों को नवीन कृषि तकनीकों से अवगत कराने एवं उनकी क्षमता वृद्धि के उद्देश्य से राज्य के भीतर एवं राज्य के बाहर आयोजित किए जाने वाले कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने कृषकों को आधुनिक कृषि पद्धतियों एवं नवाचारों से जोड़ने पर बल दिया।
नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (NMNF) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए प्राप्त लक्ष्यों एवं प्रस्तावित गतिविधियों का समिति द्वारा अनुमोदन किया गया। बैठक में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने तथा अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने की रणनीति पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कृषकों को अधिकतम लाभान्वित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, परियोजना संचालक आत्मा, उपसंचालक कृषि, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक, अग्रणी बैंक प्रबंधक, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, सहायक संचालक मत्स्य, सहायक संचालक उद्यानिकी, सहायक संचालक कृषि अभियांत्रिकी, रेशम विभाग के अधिकारी एवं विकासखंड तकनीकी प्रबंधक उपस्थित रहे।
#anjupawanbhadauria #डिंडौरी #JansamparkMP