बारां: पांचवीं की बोर्ड परीक्षा हुई शुरू, जिले के विभिन्न स्कूलों में परीक्षा देने पहुंचे छात्र
Baran, Baran | Apr 7, 2025 शहर समेत जिलेभर में सोमवार से 5वीं बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। सुबह 8 बजे से परीक्षा शुरू हुई, जो 10 बजकर 30 मिनट तक चली। प्राचार्य उदय सिंह ने दोपहर 11 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया कि इस बार पांचवीं बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 267 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 22 हजार 291 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।