बारां: नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी पर कन्याओं को कराया गया भोजन, पैर छुकर मांगा आशीर्वाद और दिए उपहार
Baran, Baran | Apr 6, 2025 जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को नवरात्र के अंतिम दिन माता मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अंतिम नवरात्र पर माता मंदिरों में माता जी की झांकियां सजाई गई जिनके श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं घरों में भी माताजी का पूजन किया गया और कन्याओं को भोजन कराते हुए उन्हें उपहार भेंट किया।