बारां: जिला कलेक्टर ने कहा, बारां शहर में तीन दिवसीय बारां जिला स्थापना दिवस महोत्सव कार्यक्रम भव्यता के साथ होगा
Baran, Baran | Apr 6, 2025 बारां जिले का स्थापना दिवस महोत्सव 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। जिला कलेक्टर ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेल प्रतियोगिताओं और ध्यान योग शिविर जैसे आयोजन भी आकर्षण का केंद्र होंगे।