बिजावर: गुलगंज क्षेत्र के उपार्जन केंद्रों पर प्रशासन का निरीक्षण, किसानों की आड़ में गेहूं बेचने वालों पर सख़्ती
छतरपुर जिले में गेहूं उपार्जन के दौरान प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर के निर्देश पर मंगलवार की शाम 4 बजे जिपं सीईओ ने रगौली और गुलगंज केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां रगौली में तौल कांटे और मॉइस्चर मीटर जैसी जरूरी व्यवस्थाएं अधूरी मिलीं। वहीं गुलगंज में एक वाहन में संदिग्ध रूप से एक जैसी बोरियां मिलने पर व्यापारी का गेहूं होने की आशंका जताई गई।