चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे में मृत श्रमिकों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग पर एचसीसी वर्करों की रैली
टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल हादसे में मृत श्रमिकों के परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर एचसीसी वर्करों ने पीपलकोटी-मायापुर में रैली निकाली। श्रमिकों ने प्रबंधन से जल्द वार्ता कर समाधान की अपील की और धरना जारी रखने की चेतावनी दी।