नुआंव: मनोरमा पैलेस के समीप खड़ी स्कॉर्पियो चोरी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन, पुलिस जांच में जुटी
Nuaon, Kaimur | Dec 19, 2024 मनोरमा पैलेस के समीप से खड़ी स्कॉर्पियो चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे पीड़ित ललित कुमार पिता बिहारी प्रसाद ग्राम अमौरा द्वारा नुआंव थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही। नुआंव थाना प्रभारी ने बताया पीड़ित के आवेदन पर मामले की जांच की जा रही है।